PM Modi at Kerala: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में बोले पीएम मोदी- इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में अंतरिक्ष यात्रियों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि 40 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जा रहे हैं. इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है.

PM Modi | Credit- ANI

PM Modi at Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में अंतरिक्ष यात्रियों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी परिभाषित करते हैं. आज भारत के लिए यह ऐसा ही क्षण है. हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है, जिसे जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों का यश मिल रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत वह पहला देश बना, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराया. आज वह 'शिव-शक्ति पॉइंट' पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित करा रहा है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Meets Astronaut: पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की, देखें VIDEO

वीडियो देखें: 

पीएम मोदी ने आगे कहा- 40 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जा रहे हैं. इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है. ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट