PM Modi at Kerala: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में बोले पीएम मोदी- इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में अंतरिक्ष यात्रियों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि 40 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जा रहे हैं. इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है.
PM Modi at Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में अंतरिक्ष यात्रियों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी परिभाषित करते हैं. आज भारत के लिए यह ऐसा ही क्षण है. हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है, जिसे जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों का यश मिल रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत वह पहला देश बना, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराया. आज वह 'शिव-शक्ति पॉइंट' पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित करा रहा है.
यह भी पढ़ें: PM Modi Meets Astronaut: पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की, देखें VIDEO
वीडियो देखें:
#WATCH तिरुवनंतपुरम: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली… pic.twitter.com/8GHEiogxbk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024
पीएम मोदी ने आगे कहा- 40 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जा रहे हैं. इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है. ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

