PM Modi Varanasi Road Show: वाराणसी में पीएम मोदी का चल रहा था रोड शो, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रुकवाया, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया. प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला एक बैरिकेड वाली सड़क के किनारे रुक गया, जबकि एम्बुलेंस को उसके बगल से जाने दिया गया.
PM Modi Varanasi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया. प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला एक बैरिकेड वाली सड़क के किनारे रुक गया, जबकि एम्बुलेंस को उसके बगल से जाने दिया गया. प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. यह भी पढ़े: पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, देंगे करोड़ो की सौगात
इसमें सड़क और पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी और शहरी विकास परियोजनाएं, रेलवे और हवाई अड्डों को लेकर परियोजनाएं शामिल हैं. पीएम मोदी रविवार शाम नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में वह काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कन्याकुमारी और वाराणसी के बीच चलेगी.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi stopped his convoy to give way to an ambulance during his roadshow in Varanasi.
On his 2-day visit to Varanasi, PM Modi will launch and inagurate 37 projects worth more than Rs 19,000 crore for Varanasi and Purvanchal. He will also launch… pic.twitter.com/NPZgLumo55
— ANI (@ANI) December 17, 2023
पिछले साल भी इसी तरह की एक घटना में, एम्बुलेंस के लिए जगह देने के लिए गुजरात में प्रधानमंत्री का काफिला मुख्य सड़क पर रुक गया था. यह घटना तब हुई थी जब पीएम मोदी और अधिकारी अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे. इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक रैली मैदान से लौटने के बाद पीएम मोदी ने एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

