पाकिस्तान को ऐसी सजा दी कि कई एयरबेस आज भी ICU में हैं... पीएम मोदी बोले-आतंक के खिलाफ कोई नरमी नहीं

पीएम मोदी ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति अब "समय, स्थान और तरीका सब कुछ भारत तय करेगा" हो गई है. उन्होंने कहा, “सेना को पूरी छूट दी गई थी कि वे कब, कहां और कैसे कार्रवाई करें. और उन्होंने वही किया – दुश्मन के घर में घुसकर मारा.”

PM Narendra Modi | ANI X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद तेजी से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे आतंकियों की धार्मिक विद्वेष फैलाने की साजिश करार दिया और कहा कि मासूम लोगों को धर्म पूछकर मारा गया. पीएम ने बताया कि हमले के तुरंत बाद वे विदेश यात्रा से लौटे और उच्चस्तरीय बैठक में "दूसरे ही दिन जवाबी कार्रवाई के आदेश" दिए. पीएम मोदी ने कहा कि “अब आतंकियों के मास्टरमाइंड चैन की नींद नहीं सो पाते, उन्हें पता है कि भारत आएगा और मारकर जाएगा. ‘सिंदूर से सिंधु तक’, भारत की कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है, अब आतंक के खिलाफ कोई नरमी नहीं.”

Parliament Session: 'दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकी अड्डों को किया तबाह', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी.

पीएम मोदी ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति अब "समय, स्थान और तरीका सब कुछ भारत तय करेगा" हो गई है. उन्होंने कहा, “सेना को पूरी छूट दी गई थी कि वे कब, कहां और कैसे कार्रवाई करें. और उन्होंने वही किया – दुश्मन के घर में घुसकर मारा.”

22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सेनाओं ने 6 और 7 मई की रात को आतंकियों पर सटीक हमला किया. “22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया गया. वहां घुसकर मारा जहां पहले भारत कभी नहीं गया था. आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया.”

पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों की हवा निकाली

हमले से पहले पाकिस्तान की ओर से न्यूक्लियर धमकियों की बौछार शुरू हो गई थी. लेकिन पीएम मोदी ने कहा, “भारत ने सिद्ध कर दिया कि अब यह धमकियां नहीं चलेंगी और ना ही भारत इनके आगे झुकेगा. हमने पाकिस्तान के सीने पर ऐसा दर्द दिया कि उनके कई एयरबेस अब भी ICU में पड़े हैं.”

Made in India हथियारों का कमाल

पीएम मोदी ने बताया कि इस बार की कार्रवाई में भारत की टेक्नोलॉजी शक्ति और आत्मनिर्भरता की असली परीक्षा हुई. “Made in India ड्रोन्स और मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियार तंत्र की पोल खोल दी. दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पहली बार स्वीकार किया.”

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम; अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging’ की पहली झलक की साझा