देश

PM Modi Mother Heeraben Passes Away: पीएम मोदी की मां के निधन पर सीएम योगी, अखिलेश व मायावती ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सहति सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दुख जताया.

PM Modi Mother Heeraben Passes Away: पीएम मोदी की मां के निधन पर सीएम योगी, अखिलेश व मायावती ने भी जताया दुख
पीएम मोदी और मां हीराबेन मोदी (Photo: Twitter)

लखनऊ, 30 दिसम्बर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सहति सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दुख जताया. मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है. मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. शांति!

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दु:खद है. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक की इस घड़ी में पीएम मोदी प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन से स्तब्ध व दुखी हूं. प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. यह भी पढ़ें : PM Modi Mother Heeraben Passes Away: उपराष्ट्रपति धनखड़, उनके पूर्ववर्ती नायडू ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सादगी की प्रतिमूर्ति, तपस्वी एवं निष्काम कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी का संघर्षपूर्ण और सात्विक जीवन हमारी स्मृतियों में रहेगा. जिनके वात्सल्य एवं संस्कारों के सुपोषण से देश को ऐसा यशस्वी नेतृत्व मिला, जिस पर देश की हर मां को गर्व है. शांत भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मां हीरा बेन जी का निधन अत्यंत दु:खद है. दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करे क दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दे. शान्ति.

सपा प्रमुख अखलिेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन अत्यंत दु:खद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. भावभीनी श्रद्धांजलि! बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन की खबर अति-दु:खद. उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).