PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी आज मुंबई दौरे पर, दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित, महायुति के विधायकों से भी मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नौसेना डॉकयार्ड में दो नौसैनिक युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे

(Photo Credits ANI)

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नौसेना डॉकयार्ड में दो नौसैनिक युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. युद्धपोत आईएनएस सूरत और आईएनएस नीलगिरि तथा पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर है. इन तीनों की कमीशनिंग पर प्रधानमंत्री मोदी इन्हें देश को समर्पित करेंगे. इसके बाद वह नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे.

आईएनएस सूरत, पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम युद्धपोत है. यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे उन्नत विध्वंसकों में से एक है। इस जहाज में 75 फीसदी स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है. इस युद्धपोत का शामिल होना भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. यह भी पढ़े: PM Modi Flags Off Vande Bharat Trains: पीएम मोदी की बड़ी सौगात, देश को एक साथ मिली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, भोपाल से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना- Video

पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला जहाज

आईएनएस नीलगिरि पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला जहाज है. इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है.यह जहाज स्टील्थ तकनीक से लैस है और समुद्र में लंबे समय तक ऑपरेशन करने की क्षमता रखता है.इसके साथ ही, यह अगली पीढ़ी के स्वदेशी फ्रिगेट का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो देश की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा.

छठी और अंतिम पनडुब्बी

आईएनएस वाघशीर पी75 स्कॉर्पियन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी है. यह पनडुब्बी निर्माण में देश की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतीक है। इसका निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से किया गया है. इसके नौसेना में शामिल होने से देश की पनडुब्बी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। यह देश को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा पीएम मोदी नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना नौ एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें विभिन्न देवताओं के मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय और सभागार, उपचार केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

महायुती के विधायकों से PM ओदी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान बीजेपी सहित महायुती के विधायकों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी सहिएत अन्य लोकल चुनाव पर चर्चा भी कर सकते है. प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान महायुती के विधायकों से मुलाक़ात करेंगे. प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसके बारे में जानकारी दी.

(इनपुट आईएएनएस)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट