Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में आज शाम PM मोदी की रैली यूके, ऑस्ट्रेलिया, रूस सहित 13 देशों के 25 राजनयिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

पीएम मोदी शनिवार शाम को उत्तर पूर्व दिल्ली के घोंडा विधानसभा के यमुना खादर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, रूस और जापान सहित भारत में 13 राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि भी प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में मौजूद रहेंगे.

PM Modi - ANI

PM Modi Delhi Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार के रण में उतरने जा रहे हैं. पीएम मोदी शनिवार शाम को उत्तर पूर्व दिल्ली के घोंडा विधानसभा के यमुना खादर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, रूस और जापान सहित भारत में 13 राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि भी प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में मौजूद रहेंगे.

भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बयान जारी कर बताया कि भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार, लोकसभा चुनाव के चल रहे जश्न के बीच, भारत में 13 राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि 18 मई को दिल्ली में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लोगों के उत्साह का अनुभव करेंगे.

भाजपा के चुनावी अभियान का जायजा लेने, पीएम मोदी के भाषण को सुनने और रैली में आए लोगों के उत्साह का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, जापान, मॉरीशस, नेपाल, रूस, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और यूनाइटेड किंगडम के राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि रैली में शामिल रहेंगे.

यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू किए गए 'भाजपा को जानें' अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के तहत एक तरफ जहां राजनयिक समुदाय के साथ-साथ विभिन्न देशों के राजनीतिक दलों को भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीवंत और गतिशील प्रकृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलता है, वहीं एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा भी दुनिया के अन्य देशों में काम कर रहे राजनीतिक दलों के नेताओं, राजनयिकों और भारत में कार्यरत राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों से विचारों का आदान-प्रदान कर संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\