PM Modi Attack on Pakistan: पीएम मोदी का कंगाल पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- 'आटे तक के लिए तरस रहा आतंक का सप्लायर'- VIDEO

मध्य प्रदेश के दमोह संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमलाई गांव के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बुंदेली भाषा में अपना संबोधन शुरू किया.

PM Modi | ANI

दमोह, 19 अप्रैल : मध्य प्रदेश के दमोह संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमलाई गांव के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बुंदेली भाषा में अपना संबोधन शुरू किया.

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कितने ही देशों की स्थिति बहुत खराब है. कई देश दिवालिया हो रहे हैं. हमारा एक पड़ोसी देश जो आतंक का सप्लायर था, वह अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है. ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है. दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है. अमेरिका और दुनिया में भारत की वाह-वाही हो रही है. यह आपकी एक वोट की ताकत से हुआ है. यह भी पढ़ें : \नवी मुंबई: खुद को साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर ठगों ने एक व्यक्ति से 46 लाख रुपये की ठगी की

उन्होंने आगे कहा कि साल 2024 का चुनाव यह सिर्फ सांसद चुने जाने का चुनाव नहीं है, यह देश का चुनाव है, देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है. आने वाली पीढ़ी के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला चुनाव है, यह चुनाव आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है.

उन्होंने दुनिया के हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध के बादल छाए हैं. जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है. ऐसे समय में मजबूत सरकार होनी चाहिए, जो किसी भी परिस्थिति में भारत की रक्षा कर सके. यह काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार देश-विदेश के भारतीयों के हित में कैसे काम करती है, यह बीते वर्षों में देश की जनता ने देखा है. कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, पूरी दुनिया में हाहाकार मचा. मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत वापस ले आई. भाजपा ने करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी. भाजपा सरकार ने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई. आज देश में भाजपा की सरकार है, जो न किसी से डरती है और न ही किसी के सामने झुकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स