देश

PM नरेंद्र मोदी के पास है सिर्फ 50 हजार कैश, PMO ने जारी किया संपत्ति का आंकड़ा

पीएम मोदी के कार्यालय की तरह से उनके चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया है. खबरों की माने तो मौजूदा समय में पीएम मोदी के पास लगभग पच्चास हजार कैश हैं. इन आकड़ों के अनुसार पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के पास 1.50 लाख रुपया कैस था. जो अब सिर्फ 48 हजार 944 रुपये ही है

PM नरेंद्र मोदी के पास है सिर्फ 50 हजार कैश, PMO ने जारी किया संपत्ति का आंकड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करते हुए (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यस्त चल रहें है. वे अपने जन्मदिन को लेकर दो दिवसीय दौरे  पर अपने  संसदीय क्षेत्र वाराणसी में है. इस बीच पीएम मोदी के कार्यालय  की तरफ से उनके चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया है. खबरों की माने तो मौजूदा समय में पीएम मोदी के पास लगभग 50 हजार कैश हैं. इन आकड़ों के अनुसार पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के पास 1.50 लाख रुपये थे और अब उनके पास सिर्फ 48 हजार 944 रुपये ही है

हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति की बात करें तो बताया गया है कि  उनके पास लगभग 2.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी इस संपत्ति में 1 करोड़ 28 लाख रुपए की चल और गुजरात के गांधीनगर में कुछ अचल संपत्ति है. पीएम मोदी ने 2002 में 1 लाख में 3531.45 स्क्वायर फीट की संपत्ति भी खरीदी थी. ये भी पढ़े: काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन पर भगवान शंकर का लिया आशीर्वाद

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैंक बैलेंस के बारे में बताया गया है कि गुजरात के गांधीनगर में एसबीआई (SBI) के ब्रांच में उनका एक खाता  है. इस खाते में कुल कुल 11, 29, 690 रुपये जमा हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक करोड़ रुपए से अधिक के फिक्स्ड डिपोज़िट भी करवाए हुए हैं. 

ये भी पढ़े: 2019 की तैयारी में जुटे मोदी-शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया दिल्ली तलब

बता दें कि इन सब के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कई जगह सेविंग किया है. जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड डिपोज़िट कुल 20 हजार रुपये के हैं. ये सभी आकड़ें 25 जनवरी, 2012 तक के हैं. इसके साथ ही उन्होंने 5,18,235 रुपए नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में और 1,59,281 रुपए LIC की पॉलिसी में भी इन्वेस्ट किए  हैं. वहीं उनके पास 4 सोने की अंगूठी है, जिसका वजन 45 ग्राम है और बाजार में इनकी कीमत 1 लाख 38 हज़ार रुपये बताई जा रही है. पीएम मोदी के कार्यालय से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि उन्होंने किसी भी बैंक से किसी भी प्रकार का लोन नहीं लिया है.  इस जरूरी जानकारी में यह भी  बताया गया है कि उनके पास किसी प्रकार की कोई कार भी नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).