देश

पीएम मोदी के हाथ जोड़कर अपील करने के बाद भी आगरा के बाहरी इलाकों में घर से बाहर निकले लोग

पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री ने यह अपील की है कि सभी लोग घर में ही रहें, कोई भी घर से बाहर कदम ना रखे, इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, घरों से बाहर निकल रहे हैं, सड़कों पर घूम रहे हैं.

पीएम मोदी के हाथ जोड़कर अपील करने के बाद भी आगरा के बाहरी इलाकों में घर से बाहर निकले लोग
पीएम मोदी (Photo Credit- Twitter)

आगरा: पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस (Covid-19) के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने यह अपील की है कि सभी लोग घर में ही रहें, कोई भी घर से बाहर कदम ना रखे, इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, घरों से बाहर निकल रहे हैं, सड़कों पर घूम रहे हैं. पुलिस लगातार घूमने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है. आगरा के सिकंदरा और के के नगर इलाकों में नियमों का उल्लंघन साफ देखा जा रहा है. लोग घरों से बाहर भी निकल रहे हैं तो वहीं सड़कों पर इधर से उधर भी घूम रहे हैं. प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं. जहां एक तरफ आपस में एक दूसरे से दूरी बनाने की बात कही जा रही है तो लोग चौपालों पर 10 से 15 लोग बैठे नजर आ रहे हैं.

आगरा (Agra) के सिकंदरा-बोदला रोड पर पुलिस बेरिकेडिंग लगाकर खड़ी हुई है और जो लोग छोटे मोटे काम से घर से निकल रहे हैं, उन्हें पुलिस को फटकार लगा रही है और घर में रहने की अपील कर रही है. एक पुलिसकर्मी ने कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस को बताया कि वे लोगों से घर से न निकलने की अपील कर रहे हैं, मगर अभी कार्रवाई न करके फटकार रहे हैं और सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: पीएम मोदी ने कहा- आज रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए पूरे देश में होगा लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा कोरोना से बचने का कोई रास्ता नहीं

वहीं सिकंदरा के पास आगरा-मथुरा हाईवे रोड पर मौजूद गुरुद्वारा गुरु के ताल पर सन्नाटा पसरा रहा. सिर्फ गुरुद्वारे में रहने वाले सेवक ही मौजूद रहे. गुरुद्वारे की सफाई लगातार हो रही है. गुरुद्वारे में मौजूद एक सेवक से आईएएनएस ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे किसी भी बाहरी शख्स को अंदर आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).