दशहरा 2018: लालकिले में PM मोदी करेंगे रावण दहन, राष्ट्रपति भी होंगे शामिल
देश में दुर्गा पूजा के धूमधाम से समापन के बाद शुक्रवार को दशहरा मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश में कई स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे.
नई दिल्ली: देश में दुर्गा पूजा के धूमधाम से समापन के बाद शुक्रवार को दशहरा मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश में कई स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे. यह तीसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दशहरा मंत्री ने दशहरा दिल्ली में मनाया था. पीएम मोदी लाल किला मैदान में राम -लक्ष्मण के दर्शन करने के बाद रावण पर प्रतीकात्मक तीर छोड़कर उसका वध करेंगे.
पीएम मोदी मारेंगे प्रतीकात्मक तीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किला मैदान में राम -लक्ष्मण के दर्शन करने के बाद रावण पर प्रतीकात्मक तीर छोड़कर उसका वध करेंगे. लवकुश रामलीला कमेटी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रामलीला मैदान आज शाम करीब 5 बजे रावण मेघनाद और कुंभकरण का पुतला दहन होगा. पुतला दहन कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी राम लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की आरती उतारेंगे, इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम होगा.
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा
दशहरा के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार कहा जाता है. हिंदु पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. दशहरा पर्व समस्त पापों काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, हिंसा आदि के त्याग की प्रेरणा प्रदान करता है.
वहीं इस त्योहार को दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा कि,''विजयादशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई" बता दें कि भारत के कई हिस्सों में 18 तारीख को तो वहीं उत्तर भारत में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है.
पौराणिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण से युद्ध किया था और युद्ध के 10वें दिन रावण का वध करके विजय हासिल की थी. इसी की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

