PM Modi's Swachhta Abhiyan: पीएम मोदी ने फिर पेश की स्वच्छता की मिसाल, Video देखकर आप भी बोलेंगे वाह मोदी जी!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का नारा देशभर में फैलाया. पीएम मोदी साल 2014 में सरकार आने के बाद स्वच्छता मिशन पर खुद जोर दे रहे हैं और समय-समय पर इसकी मिसाल भी वे पेश करते रहते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का नारा देशभर में फैलाया. पीएम मोदी साल 2014 में सरकार आने के बाद स्वच्छता मिशन पर खुद जोर दे रहे हैं और समय-समय पर इसकी मिसाल भी वे पेश करते रहते हैं. पीएम मोदी का ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक समारोह सम्मान में मौजूद थे. इस दौरान उन्हें एक बुकलेट का विमोचन करना था. VIDEO: कश्मीर को ऐसा 'स्वर्ग' बना देंगे कि लोग स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे, PM मोदी ने किया वादा.
कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जब पीएम को बुकलेट सौंपी गई तो वह एक लाल रिबन में बंधी थी. पीएम ने वह लाल रिबन खोली और उसे कहीं आस-पास फेंकने की जगह अपनी सदरी की जेब में रख लिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें Video:
स्वच्छता की मिसाल!
देखिए, राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के प्रणेता प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने स्वच्छता को किस तरह आत्मसात कर रखा है... pic.twitter.com/eDPSWVtwWc
— BJP (@BJP4India) February 23, 2024
बीजेपी ने वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "स्वच्छता की मिसाल! देखिए, राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के प्रणेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को किस तरह आत्मसात कर रखा है." इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और पीएम मोदी की तारीफ भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

