‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का पीएम मोदी ने बताया फार्मूला, बोले- फिर तेजी से उठ खड़ी होगी हमारी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को सीआईआई (Confederation of Indian Industry) के 125वें वर्ष समारोह को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात पर देश जीत हासिल करेगा.
नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को सीआईआई (Confederation of Indian Industry) के 125वें वर्ष समारोह को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात पर देश जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि इंसान हर मुश्किल से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेता है. ऐसे ही कोरोना संकट का भी हल निकाल लिया जाएगा. केद्र सरकार की उच्च प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करना है.
पीएम मोदी ने कहा “ये इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है कि वो हर मुश्किल से बाहर निकलने का रास्ता बना ही लेता है. आज भी हमें जहां एक तरफ इस वायरस से लड़ने के लिए सख्त कदम उठाने हैं वहीं दूसरी तरफ इकॉनमी का भी ध्यान रखना है. हमें एक तरफ देशवासियों का जीवन बचाना है तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था को भी स्थिर करना है, गति बढ़ाना है. इस माहौल में ग्रोथ बैक (Getting Growth Back) की बात शुरू की है और निश्चित तौर पर इसके लिए भारतीय उद्योग जगत के लोग बधाई के पात्र हैं.”
उन्होंने कहा “मुझे भारत की क्षमताओं और संकट प्रबंधन पर पूरा भरोसा है. मुझे भारत के टैलेंट और टेक्नोलॉजी पर भरोसा है. मुझे भारत के इनोवेशन और बुद्धि पर भरोसा है. मुझे भारत के किसान, एमएसएमई और उद्यमियों पर भरोसा है.”
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए कहा कि भारत को फिर से तेज़ विकास के पथ पर लाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच चीजें बहुत ज़रूरी हैं. ये इरादा, समावेश, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चरऔर नवीनता है. हाल में जो बोल्ड फैसले लिए गए हैं, उसमें भी आपको इन सभी की झलक मिल जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

