PM Modi Adress to Nation on Coronavirus: पीएम मोदी थोड़ी देर में इस घातक बीमारी को लेकर देंगे अहम जानकारी, DD NEWS पर ऐसे देखें लाइव

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. चीन, इटली, ईरान, अमेरिका आदि देशों के साथ ही भारत में भी तेजी के साथ इस कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं. इस महामारी से देश में अब तक 10 लोगों की मौत के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है. इस महामारी को लेकर पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश की जनता से बात करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. चीन, इटली, ईरान, अमेरिका आदि देशों के साथ ही भारत में भी तेजी के साथ कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं. इस महामारी से देश में अब तक 9 लोगों की मौत के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है. हालांकि भारत सरकार इस महामारी को रोकने को लेकर हर संभव कदम उठा रही है. इस महामारी को रोकथाम के लिए कोई सबसे ज्यादा जागरूक लोगों को कर रहा है तो वह पीएम मोदी (PM Modi) है. उन्होंने पिछले हफ्ते 19 मार्च को इस महामारी के फैलने से रोकथाम के लिए देश की जनता को संबोधित किया था. वहीं आज रात 8 बजे यानी अब से कुछ ही समय बाद एक बार फिर से राष्ट्र के नाम कोरोना को लेकर संबोधित करने वाले हैं. ऐसे में आप प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनना चाहते हैं तो आप डीडी न्यूज (DD News) के लाइव स्ट्रिंग (Live Streaming) पर या फिर डीडी न्यूज पर जाकर लाइव देख सकते है.

इस महामारी से वे देश की जनता से बात करने वाले हैं. प्रधानमंत्री की तरफ से सुबह करीब 11 बजे एक ट्वीट किया गया. जिसमें उनकी तरफ से लिखा गया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा.आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा. उनका यह ट्वीट हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया गया है. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के चलते कोलकाता की सूनसान सड़के देख अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, कहा- यकीन कर पाना मुश्किल है

डीडी न्यूज पर यहां देखें लाइव

बता दें कि इसके पहले पीएम मोदी इस महामारी को फैलने से रोकने को लेकर 19 मार्च को देश की जनता से बात करते हुए कहा था कि लोग 22 मार्च (रविवार) को महामारी से लड़ने को लेकर सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे से अपने घरों से ना निकलकर जनता कर्फ्यू का पालन करे और शाम को 5 बजे अपने- अपने बालकनी या फिर बाहर निकलकर कोरोना के रोकथाम के लिए अपनी सेवा देने वाले कर्मवीरो को हौसला बढ़ाने के लिए ताली, घंटी और शंख बजाए. हालांकि देश की जनता ने उनके इस अपील को मानी और पूरे देश अपने घरों में ही कैद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड