देश की जनता को सरकार ने आज भी दी राहत, पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई....अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है, जिससे पेट्रोल और डीजल में आगे भी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.....

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले लगातार 13 दिनों तक रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम घटने के बाद बुधवार को कीमतों में स्थिरता बनी रही. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है, जिससे पेट्रोल और डीजल में आगे भी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है. ब्रेंट क्रूड का भाव अब तक 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है.

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के भाव में 40 पैसे प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में 39 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे जबकि मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई मे 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.92 रुपये, 72.97 रुपये, 76.50 रुपये और 73.57 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों (Petrol Pump Station) पर डीजल क्रमश: 65.55 रुपये, 67.28 रुपये, 68.59 रुपये और 69.19 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा शुक्रवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 59.64 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 51.76 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

यह भी पढ़ें:  पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम

पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत मिलने से घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) यानी एमसीएक्स पर भी कच्चे तेल में भारी गिरावट आई. एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वायदा गुरुवार को 192 रुपये यानी 5.05 फीसदी लुढ़ककर 3,610 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

VIDEO: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, नकाबपोश व्यक्ति ने गेट तोड़कर घुसाई कार, भागने से पहले छोड़ा फूलों का गुलदस्ता; पुलिस तलाश में जुटी

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड