देश

Petrol-Diesel Price Today: लगातार चौथे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल कीमत में आई उछाल

डीजल (Diesel) के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन राहत मिली, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. पिछले चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में डीजल 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है..

Petrol-Diesel Price Today: लगातार चौथे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल कीमत में आई उछाल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी गिरावट पर 15वें दिन विराम लग गया ( Photo Credit: Pixabay )

नई दिल्ली:  डीजल (Diesel) के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन राहत मिली, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. पिछले चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में डीजल 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि पेट्रोल के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर वृद्धि दर्ज की गई है.

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, लेकिन चारों महानगरों में डीजल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, डीजल में आई गिरावट जारी

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.71 रुपये, 74.79 रुपये, 78.33 रुपये और 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: 67.06 रुपये और 68.85 रुपये प्रति लीटर, 70.25 रुपये और 70.87 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).