पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, डीजल में आई गिरावट जारी

पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी वृद्धि दर्ज की गई. इसी तरह डीजल (Diesel) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही....

पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी वृद्धि दर्ज की गई. इसी तरह डीजल (Diesel) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही. पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे, जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. देश की राजधानी में पिछले दो दिनों में पेट्रोल 14 पैसे लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है.

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में शुक्रवार को डीजल के दाम में 10 पैसे, जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल के दाम में आई उछाल, डीजल की कीमतों में दिखी गिरावट

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 72.55 रुपये, 74.63 रुपये, 78.17 रुपये और 75.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.22 रुपये, 69.01 रुपये, 70.42 रुपये और 71.04 रुपये प्रति लीटर हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड