Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 81.40 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 72.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी बनी हुई है.

Representational Image | (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 17 सितम्बर: पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 81.40 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 72.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 15 पैसे जबकि कोलकाता (Kolkata) और मुंबई में 14 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई (Mumbai) में 20 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर घट गया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 81.40 रुपये, 82.92 रुपये, 88.07 रुपये और 84.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. डीजल का भाव भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 72.37 रुपये, 75.87 रुपये, 78.85 रुपये और 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.21 फीसदी की नरमी के साथ 41.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: एक दिन के अंतराल के बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें आपके शहर का क्या है हाल

पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड भाव 4.39 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 39.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. डब्ल्यूटीआई का भाव बीते सत्र में 5.09 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड