देश

छह दिनों से लगातार कच्चे इंधनों में आई गिरावट, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

पेट्रोल (Petrol) के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज हुई और डीजल भी लगातार दो दिनों तक सस्ता होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली.

छह दिनों से लगातार कच्चे इंधनों में आई गिरावट, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर
फ्री मिलेगा 71 लीटर पेट्रोल (File Photo)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज हुई और डीजल भी लगातार दो दिनों तक सस्ता होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में फिर नरमी आई आई है.

दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में बुधवार को पेट्रोल की कीमतें यथावत क्रमश: 70.44 रुपये, 72.55 रुपये, 76.08 रुपये और 73.11 रुपये प्रति लीटर थीं.

यह भी पढ़ें: कच्चे ईंधन के दाम में 5वें दिन कटौती जारी, पेट्रोल 15 और डीजल 10 पैसे हुआ सस्ता

चारों महानगरों में डीजल के भाव भी क्रमश: 65.51 रुपये, 67.29 रुपये, 68.59 रुपये और 69.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार आईसीई पर बेंट क्रूड का अप्रैल डिलीवरी वायदा भाव 61.95 डॉलर बैरल और नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे का भाव 53.85 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).