देश

Petrol and Diesel Price 15th November: दो दिन में 33 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स

पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 33 पैसे, जबकि चेन्नई में 35 पैसे लीटर महंगा हो गया है. डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को 18 पैसे, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर का बढ़ा.

Petrol and Diesel Price 15th November: दो दिन में 33 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Flickr)

पेट्रोल (Petrol) के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 33 पैसे, जबकि चेन्नई में 35 पैसे लीटर महंगा हो गया है. हालांकि, डीजल (Diesel) के दाम में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को 18 पैसे, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ, वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.63 रुपये, 76.33 रुपये, 79.30 रुपये और 76.53 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 14th November: पेट्रोल की कीमत में आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में शुक्रवार को 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).