Solar Eclipse 2019: सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने कुरुक्षेत्र में किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

देश और विदेश के विभिन्न भागों से आए हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने सर्द मौसम की परवाह किए बगैर गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित 'सरोवर' में पवित्र डुबकी ली. अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी. आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर तीन मिनट लगना शुरू हो गया था.

सूर्य ग्रहण (Photo Credits: IANS)

देश और विदेश के विभिन्न भागों से आए हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने सर्द मौसम की परवाह किए बगैर गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित 'सरोवर' में पवित्र डुबकी ली. अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी. सरकार ने कहा कि इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर (भगवान ब्रह्म का तालाब-हिंदू देवता जिन्हें ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है) में डुबकी लगाने के लिए लगभग 15 लाख भक्तों के आने की व्यवस्था की गई थी.

सुबह-सुबह यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुरुक्षेत्र को हिंदू महाकाव्य में प्रचलित महाभारत की युद्ध भूमि माना जाता है और इसी के चलते लोग इस स्थान को बेहद पवित्र भी मानते हैं. इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें और ट्रेनें चलाई गईं.

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण देखने पर PM मोदी को ट्विटर यूजर ने लिखा- आपकी फोटो पर मीम बनेगा, उन्होंने कहा- मजे करो

आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 8 बजकर तीन मिनट लगना शुरू हो गया था. इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड