देश

Peeing In Flight: 6 महीने में चौथी बार फ्लाइट में पेशाबकांड, अमेरिकन एयरलाइंस में नशे में धुत शख्स ने यात्री पर किया पेशाब

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक शख्स ने रविवार को एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Peeing In Flight: 6 महीने में चौथी बार फ्लाइट में पेशाबकांड, अमेरिकन एयरलाइंस में नशे में धुत शख्स ने यात्री पर किया पेशाब
विमान (Photo Credits ANI)

Peeing In Flight: न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) की फ्लाइट AA292 में सवार एक शख्स ने रविवार को एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के दौरान आऱोपी नशे में धुत था. अमेरिकन एयरलाइंस ने फ्लाइट में सवार यात्रियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. डीजीसीए का कहना है कि आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रविवार रात करीब 9 बजे दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान उतरते ही आरोपी शख्स को पकड़ लिया. आरोप है कि उसने सहयात्री से बहस के दौरान उस पर पेशाब कर दिया था.

इसके पहले फ्लाइट में पेशाबकांड के तीन मामले सामने आ चुके है.  पहला मामला 26 नवंबर 2022 को सामने आया. न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया.

दूसरा पेशाबकांड 6 दिसंबर 2022 का है- पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में नशे में एक यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी थी. बाद में यात्री ने माफी मांग ली.

तीसरा मामला 4 मार्च 2023 का है, जब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक स्टूडेंट ने नशे की हालत में सोते समय पेशाब कर दिया. बगल में बैठे यात्री पर पेशाब आ गई, जिसने इसकी शिकायत भी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2023 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).