Patna School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड का सितम, पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को कंपकंपाना शुरू कर दिया है. बिहार के गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

Winter(img credit :PTI )

पटना, 13 जनवरी : राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को कंपकंपाना शुरू कर दिया है. बिहार के गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि सर्द पछुआ हवा चलने की वजह से राज्य में अगले दो दिन तक सुबह कोहरा बना रहेगा और कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी. साेमवार 15 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें :Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस

कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में भी परेशानी हो रही है. ठंड के मद्देनजर, पटना सहित कई जिलों में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गई हैं. दूसरी ओर नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 के बीच चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी