पटना में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 2 बच्चों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या
पटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत किदवईपुरी इलाके में एक कपड़ा कारोबारी ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों को अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली.
पटना (Patna) शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत किदवईपुरी (Kidwaipuri) इलाके में एक कपड़ा कारोबारी ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों को अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने के बाद आत्महत्या (Suicide) कर ली जिससे व्यवसायी, उसकी पत्नी एवं एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे की स्थिति गंभीर है. पुलिस महानिरीक्षक सुनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि निशांत सर्राफ (37), उसकी पत्नी अल्का सर्राफ (35) और पुत्री अन्या सर्राफ (9) की मौत हो गई. निशांत के गंभीर रूप से जख्मी पुत्र इशांत सर्राफ (चार) की स्थिति नाजुक है. उसे एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है.
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि निशांत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह ही इस वारदात को अंजाम दे रहा है और इसके लिए कोई अन्य दोषी नहीं है. यह भी पढ़ें- बिहार: गर्मी का कहर जारी, मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से 23 बच्चों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताई चिंता
Patna: Three members of a family murdered in Kidwaipuri, police investigation underway. #Bihar
— ANI (@ANI) June 11, 2019
पुलिस महानिरीक्षक ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक और पुलिस अधीक्षक (नगर) प्राणतोष कुमार दास सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

