PAK पीएम इमरान खान की परेश रावल ने उड़ाई खिल्ली, कहा- पढ़कर गए मोदी और एग्जाम में आए अमित शाह 

जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अब परेश रावल ने ये जोक शेयर करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की खिल्ली उड़ाई है. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर पाकिस्तान की का मजाक उड़ा रहे हैं.

परेश रावल और इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर परेश रावल (Paresh Rawal) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इमरान खान की जमकर खिल्ली उड़ाई है जिसके चलते ये अब इंटरनेट पर वायरल (viral) हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है. इस ट्वीट को शेयर करके परेश रावल ने कहा कि इस जोक को शेयर करने से वो खुद को रोक नहीं पाए.

परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाया ...इमरान खान" स्कूल का वो दुखी लौंडा है जिसने पूरे साल में सिर्फ "मोदी मोदी " पढ़ा और एग्जाम में "अमित शाह" आ गए अमित शाह."

सोशल मीडिया पर उनका ये ट्वीट पढ़कर लोग हंस रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में धारा 370 (Article 370) के हटाए जाने के चलते पाकिस्तान में आक्रोश का माहोल है. ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है.

इतना ही नहीं, भारतीय फिल्मों पर भी वहां बैन लगा दिया गया है. पाकिस्तान कश्मीर को लेकर भारत के फैसले का विरोध करने की पूरी कोशिशों में जुटा है. इसी बीच परेश रावल का ये ट्वीट अब सुर्खियों में आ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\