देश

“पापा, मैं इसे नहीं कर सकता- सुसाइड नोट लिख कोटा में JEE की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने दी जान

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने शुक्रवार को सेल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है.

“पापा, मैं इसे नहीं कर सकता- सुसाइड नोट लिख कोटा में JEE की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने दी जान
Representational Image

जयपुर, 8 मार्च : कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने शुक्रवार को सेल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है,“पापा, मैं इसे नहीं सकता, मैं जेईई पास नहीं कर पाऊंगा.''

मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी अभिषेक सिंह (16) के रूप में हुई. वह पिछले साल से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था. डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभिषेक एक `महीने से विज्ञान नगर इलाके में एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा था. यह भी पढ़ें : Rajasthan: कोटा में बड़ा हादसा, महाशिवरात्रि के जुलूस के दौरान करंट लगने से कई बच्चों की मौत- VIDEO

उन्होंने कहा कि छात्र के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभिषेक ने 29 जनवरी और 19 फरवरी को अपनी कोचिंग में दो परीक्षाओं को भी छोड़ दिया था. कोटा में इस साल अब तक छह छात्र आत्महत्या कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).