पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, हीरानगर सेक्टर में की गोलाबारी

जम्मू और कश्मीर में पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बीते कल यानि शुक्रवार रात को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई.

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर में पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) ने बीते कल यानि शुक्रवार रात को कठुआ जिले (Kathua District) के हीरानगर सेक्टर (Hiranagar Sector) में फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई. पाकिस्तान की ओर से की गई इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पड़ोसी देश ने अपने नापाक मंसूबों के तहत सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया था. इस गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर (Uri Sector) में तैनात एक भारतीय जवान शहीद हो गया था. हालांकि इस हमले में भारत की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी से कठुआ के मन्यारी गावं में भारी नुकसान, स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी से की पाक को करारा जवाब देने की अपील

दरअसल पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए अक्सर सीमा पर गोलीबारी करती है. पिछले हफ्ते सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने ढेर कर दिया था.

दरअसल बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाकर एक घुसपैठिया भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहा था, जिसे सांबा सेक्टर के मंगुचक क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के जवानों ने रोकने के लिए गोलियां चलाईं. इसके बाद भी घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा, जिसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs AUS ODI Series 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; यहां देखें टीम, शेड्यूल, हेड-टू-हेड और सभी अहम जानकारी

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क