Pakistan: पाकिस्तान में मजदूरों को ले जा रहा वाहन गड्ढे में गिरा, 7 की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में आठ मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन गड्ढे में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Dead-Body-Murder (Photo: X)

इस्लामाबाद, 20 अगस्त : पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में आठ मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन गड्ढे में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सरकारी रेस्क्यू 1122 के जिला समन्वयक शौकत रियाज ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात जीबी क्षेत्र के डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग के पास हुई. वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरा.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बचाव अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्यों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मजदूर काम के लिए क्षेत्र में स्थित डायमर बाशा डैम की ओर जा रहे थे. मृतकों की पहचान यूसुफ, एहसानुल्लाह, मोहिबुल्लाह, सज्जाद, सज्जाद और मुजीबुल्लाह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शवों तथा घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. यह भी पढ़ें : कार्यस्थलों में बढ़ती न्यूरोटेक्नोलॉजी-मस्तिष्क डेटा को संरक्षित करने की आवश्यकता

मंगलवार को हुई एक अन्य दुर्घटना में सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों और घायलों को तहसील अस्पताल घोटकी पहुंचाया. मृतकों की पहचान नूर इलाही, शगुफ्ता, रोजिना, उनीबा और हसनत के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स