Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमला, सात पाक सैनिक मारे गए

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के अली इलाके में शनिवार को आतंकियों ने हमला किया. इस हमले में दो अधिकारियों समेत सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए.

Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

रावलपिंडी, 16 मार्च : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के अली इलाके में शनिवार को आतंकियों ने हमला किया. इस हमले में दो अधिकारियों समेत सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को कहा, ''छह आतंकवादियों के एक समूह ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला किया. हालांकि, सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है.''

रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन से चौकी को टक्कर मार दी. जिसके बाद कई आत्मघाती बम हमले हुए, जिसमें इमारत का एक हिस्सा भी ढह गया. आईएसपीआर ने पहले कहा था कि इस महीने की शुुरुआत में उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया था. यह भी कहा था कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगान सरकार अपने दायित्वों को पूरा करेगी और आतंकवादियों को अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं करने देगी.''

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने हथियारों से लैस आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस स्टेशन पर रात में हमला किया था. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने हमले को नाकाम कर दिया था. आतंकी अंधेरे की आड़ में भागने में सफल रहे थे. पिछले साल दिसंबर में तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके में सेना के एक परिसर पर हमला किया था. जिसमें 23 सैनिक मारे गए थे और 30 से अधिक ज्यादा घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड