भारतीय रक्षा वेबसाइटों पर पाकिस्तान का साइबर अटैक, खुफिया जानकारी लीक होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी अब वर्चुअल युद्ध तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान आधारित हैकर ग्रुप्स ने भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़ी कई वेबसाइटों को निशाना बनाया.

Representational Image | Pixabay

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी अब वर्चुअल युद्ध तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान आधारित हैकर ग्रुप्स ने भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़ी कई वेबसाइटों को निशाना बनाया. इन हमलों में न सिर्फ वेबसाइटों को हैक किया गया है, बल्कि संवेदनशील डाटा चुराने की आशंका भी जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान साइबर फोर्स नाम के एक ग्रुप ने भारतीय रक्षा संस्थानों पर साइबर हमला किया है.

उन्होंने दावा किया है कि: मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES), मनोहर पर्रिकर डिफेंस स्टडीज़ एंड एनालिसिस इंस्टिट्यूट, आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) के डाटा में सेंधमारी की है. इस साइबर हमले में रक्षा कर्मियों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स सहित कई गोपनीय जानकारियों के लीक होने की आशंका जताई जा रही है.

क्या-क्या हुआ लीक?

हैकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने 1,600 से ज्यादा उपयोगकर्ताओं की जानकारी चुराई. वेबसाइट पर भारत के टैंक की जगह पाकिस्तानी टैंक की फोटो लगाई. एक मैसेज छोड़ा: "Hacked. Your security is illusion. MES data owned." इस पोस्ट को अब भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.

डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वेबसाइट को ऑफलाइन कर ऑडिट किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितना नुकसान हुआ है. साथ ही, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि और किसी वेबसाइट पर हमला न हो सके. इसके अलावा, भविष्य के हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है.

पहले भी हो चुके हैं साइबर अटैक

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत को निशाना बनाया हो. इससे पहले भी: आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीनगर और रानीखेत, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) भारतीय वायुसेना की प्लेसमेंट वेबसाइट. इन पर हमले हो चुके हैं. ऐसे में यह साफ है कि पाकिस्तान की साइबर फोर्स लगातार भारत को कमजोर करने की कोशिश में लगी है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें