Pak Minister Dies in Accident: पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर की सड़क हादसे में मौत

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इस्लामाबाद में खुद कार चला रहे मंत्री एक चौराहे को पार करते समय एक पिकअप ट्रक की चपेट में आ गए.

Mufti Abdul Shakoor (Photo Credit: IANS)

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल: पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस्लामाबाद पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इस्लामाबाद में खुद कार चला रहे मंत्री एक चौराहे को पार करते समय एक पिकअप ट्रक की चपेट में आ गए. यह भी पढ़ें: Pakistan: सभी शर्ते पूरी, IMF के पास अब कोई बहाना नहीं- शहबाज शरीफ

मंत्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर आंतरिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. बयान में कहा गया है कि मंत्री की कार को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक और उसमें सवार चार अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक अकबर नासिर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्री के सिर में गंभीर चोट आई जो उनके लिए घातक साबित हुई. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट