एजेंसी न्यूज

Oxygen Express: 70 टन ऑक्सीजन के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची, मरीजों को मिलेगी राहत

दिल्ली के लिए करीब 70 टन जीवनदायिनी ऑक्सीजन के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गयी. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी.

Oxygen Express: 70 टन ऑक्सीजन के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची, मरीजों को मिलेगी राहत
ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल : दिल्ली (Delhi) के लिए करीब 70 टन जीवनदायिनी ऑक्सीजन (Oxygen) के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) ट्रेन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गयी. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन को अब दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों को पहुंचाया जायेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गयी है.

भारतीय रेल कोविड-19 के खिलाफ हमारी जंग में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और देश भर में जीवनदायिनी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगी.’’इससे पहले रेलवे ने कहा था कि उसने अंगुल, कलिंगनगर, राउरकेला और रायगढ़ से दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना तैयार की है. हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी दूसरी ट्रेन के पहुंचने की कोई सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें : COVID संकट: फ्रांस ने बढ़ाये मदद के लिए हाथ, भारत को उपलब्ध कराएगा 8 उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेटर; UK से पहुंचा 100 वेंटिलेटर

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग से टैंकरों का इंतजाम करना होगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आये और 380 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 35 प्रतिशत से ऊपर रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).