Punjab कैडर के पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल को मिली नई जिम्मेदारी, चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सेवानिवृत्त आईएएस अरुण गोयल को सर्वोच्च चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं

पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल (Photo Credits Twtiter)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शनिवार को सेवानिवृत्त आईएएस अरुण गोयल (Former IAS officer Arun Goyal) को सर्वोच्च चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) नियुक्त किया. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं. कानून और न्याय मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा- राष्ट्रपति, सेवानिवृत्त आईएएस श्री अरुण गोयल (पीबी: 1985) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करके प्रसन्न हैं.

अरुण गोयल शीर्ष चुनाव निकाय में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ शामिल होंगे. देश के शीर्ष चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त का तीसरा पद करीब छह महीने से खाली है. यह भी पढ़े: Punjab कैडर के पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के इस साल मई में सेवानिवृत्त होने के बाद राजीव कुमार को प्रभार दिया गया था, जिसके बाद चुनाव आयोग केवल दो सदस्यीय निकाय रहा। हालांकि, गोयल के कार्यभार संभालने के बाद, शीर्ष चुनाव निकाय में तीन सदस्य होंगे- एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात