Online Fraud in Hyderabad: ऑनलाइन एवोकाडो खरीदने के चक्कर में छात्र ने गंवाए 2.6 लाख रुपये, ऐसे हुई ठगी

ऑनलाइन खरीदारी करते समय जरा सी लापरवाही किस तरह भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण है हैदराबाद का यह मामला, जहां एक छात्र को एवोकाडो खरीदने के चक्कर में भारी नुकसान उठाना पड़ा.

Credit-(File Photo)

Online Fraud in Hyderabad: ऑनलाइन खरीदारी करते समय जरा सी लापरवाही किस तरह भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण है हैदराबाद का यह मामला, जहां एक छात्र को एवोकाडो खरीदने के चक्कर में भारी नुकसान उठाना पड़ा. 23 वर्षीय छात्र ने इंटरनेट पर एवोकाडो खरीदने के लिए एक विक्रेता की तलाश की थी. इसी दौरान उसे विजयवाड़ा स्थित एक सप्लायर का पता चला. लेकिन असली विक्रेता बनने का नाटक करते हुए कुछ साइबर ठग उसके संपर्क में आ गए. शुरुआत में उन्होंने डिलीवरी के लिए ईंधन खर्च के नाम पर पैसे मांगे. छात्र ने बिना शक किए पहली किश्त ट्रांसफर कर दी.

अवैध कामों के लिए हो रहा आपके आधार का इस्तेमाल... इस तरह का कॉल आए तो न हों परेशान, ये है नया स्कैम.

पहली राशि के बाद ठगों ने एक नया नाटक रचा. उन्होंने एक दुर्घटना का बहाना बनाते हुए एक क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीर भेजी और मरम्मत के लिए और पैसे मांगे. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने का हवाला देकर छात्र से अतिरिक्त राशि मांगी गई. ठगों ने छात्र का भरोसा जीतने के लिए एक चेक की फोटो भी भेजी, जिसमें दिखाया गया था कि उसके पैसे वापस किए जाएंगे.

फंसता गया छात्र

कुछ झिझक के बावजूद छात्र ने अपनी बैंक डिटेल्स साझा कर दी और बार-बार मांगे जाने पर पैसे भेजता रहा. ठगों ने नए-नए बहाने बनाते हुए, जैसे जीएसटी बचाने के लिए थर्ड पार्टी के माध्यम से भुगतान कराने की बात कहकर, लगातार पैसे ऐंठे. जब छात्र ने और पैसे भेजने से इनकार किया, तो उसे धमकी दी गई कि चेक तभी भेजा जाएगा जब वह बाकी पैसे भी जमा कराएगा.

आखिरकार सच्चाई का पता चला

कुल मिलाकर छात्र 2.6 लाख रुपये गंवा चुका था. जब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आम लोगों को ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है.

ऑनलाइन खरीदारी में बरतें ये सावधानियां

ऑनलाइन दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है अगर सावधानी नहीं बरती जाए. इस घटना से सीख लेते हुए, हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए और किसी भी लेन-देन से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करनी चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’