एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, जबकि दो जवान घायल हो गए. उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चलायी.

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-ANI Twitter)

श्रीनगर, 26 दिसंबर : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, जबकि दो जवान घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों (Security forces) ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कनिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चलायी. अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था. यह भी पढ़ें :Jammu-Kashmir: कटरा और रियासी के बीच बन रहा है देश का पहला आर्च रेल ब्रिज, निर्माण कार्य जोरों पर

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा इकाई ले जाया गया है. आखिरी सूचना मिलने तक अभियान जारी था और आगे के विवरणों की प्रतीक्षा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 01:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).