Hyderabad: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला इंजीनियर पर एक व्यक्ति ने किया हमला
विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कथिततौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई.
हैदराबाद, 3 मार्च : विवाह (marriage) का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर (software Engineer) पर कथिततौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है. चाकू के वार से महिला के शरीर पर कई जख्म हो गए हैं.
यह घटना मंगलवार शाम को हुई. महिला की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए पहुंची और हमले में वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी. आरोपी एक नामी ब्यूटी और हेयर स्टायलिंग सलून में काम करता है और महिला को दो साल से जानता है. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: शिवराज प्रशासन का सराहनीय कदम, अब उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब मिलेगी गाइड की सुविधा
पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है महिला ने व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिस कारण उसने हमला किया. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

