यूपी: बहराइच में 30 लाख की चरस बरामद, एक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
भारत-नेपाल सीमा के निकट मोतीपुर थाने के तहत आने वाले इलाके में पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से लाखों रुपये की तीन किलोग्राम नेपाली चरस बरामद की है.
भारत-नेपाल सीमा के निकट मोतीपुर थाने के तहत आने वाले इलाके में पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से लाखों रुपये की तीन किलोग्राम नेपाली चरस बरामद की है. गिरफ्तार किए गए तस्कर पर विभिन्न अपराधों के 42 मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बताया कि मोतीपुर पुलिस ने पड़रिया मोड़ के पास मतीन को गिरफ्तार किया और उसके पास से तीन किलोग्राम नेपाली चरस बरामद की है.
बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. एसपी ने बताया कि मतीन के खिलाफ वन विभाग में तथा आसपास के थानों में डकैती, लूट, चोरी, वन्यजीव संरक्षण कानून के 42 मामले दर्ज हैं. उस पर गैंगस्टर कानून के तहत भी मामला चल रहा है. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

