Brazil Football Legend Pele Passes Away: पेले के निधन पर ओबामा ने कहा, उन्होंने लोगों को साथ लाने के लिए खेल की शक्ति को समझा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्राजील के साओ पाउलो में किंग पेले के निधन पर शोक जताया. ओबामा ने ट्विटर पर फुटबाल दिग्गज के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, पेले सुंदर खेल खेलने वाले महानतम खिलाड़िय़ों में से एक थे.

न्यूयॉर्क , 30 दिसंबर : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने ब्राजील के साओ पाउलो में किंग पेले के निधन पर शोक जताया. ओबामा ने ट्विटर पर फुटबाल दिग्गज के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, पेले सुंदर खेल खेलने वाले महानतम खिलाड़िय़ों में से एक थे. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और उन सभी के साथ हैं जो उन्हें प्यार करते थे और उनकी प्रशंसा करते थे.

हालांकि, सबसे शानदार श्रद्धांजलि इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर गैरी लाइनकर की ओर से आई, जो अपने समय में गोल्डन बूट विजेता थे और अब बीबीसी के प्रेजेंटर हैं. लाइनकर ने ट्वीट किया, "पेले का निधन हो गया है. उन्होंने एक ऐसा खेल खेला जो केवल कुछ चुने हुए लोग ही खेल पाए. तीन बार उन्होंने उस खूबसूरत पीली शर्ट में सबसे प्रतिष्ठित सोने की ट्रॉफी उठाई. हो सकता है कि वह हमें छोड़ गए लेकिन उनके पास हमेशा फुटबॉल की अमरता रहेगी. आरआईपी पेले." यह भी पढ़ें : Pele Dies at 82: जब कोलकाता में चला था ‘ब्लैक पर्ल’ पेले का जादू

नॉर्वे और मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल स्टार एलिर्ंग हालैंड ने भले ही नौ शब्द ट्वीट किए हों, लेकिन उन्होंने यह सब कहा, आप किसी भी खिलाड़ी को जो कुछ भी करते देखते हैं, वह पेले ने पहले ही कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी