एजेंसी न्यूज

Omicron Variant: ओमीक्रॉन का सबसे प्रचलित वेरिएंट XXB पूरे भारत में फैल रहा है- बुलेटिन

इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि कोरोनो वायरस का ओमीक्रॉन स्वरूप और इससे बने अन्य स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं, जिसमें ‘एक्सबीबी’ प्रमुख है.

Omicron Variant: ओमीक्रॉन का सबसे प्रचलित वेरिएंट XXB पूरे भारत में फैल रहा है- बुलेटिन
ओमीक्रॉन उपस्वरूप (Photo: Twitter)

नयी दिल्ली, 3 जनवरी : इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि कोरोनो वायरस का ओमीक्रॉन स्वरूप और इससे बने अन्य स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं, जिसमें ‘एक्सबीबी’ प्रमुख है. इन्साकॉग का बुलेटिन सोमवार को जारी किया गया. बुलेटिन के मुताबिक बीए.2.75 और बीए.2.10 स्वरूप भी फैल रहे थे लेकिन कुछ हद तक.

बुलेटिन के अनुसार, ‘‘विशेष रूप से उत्तर-पूर्व भारत में बीए.2.75 वायरस का प्रचलित स्वरूप रहा है. हालांकि, इस अवधि में गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है.’’ इन्साकॉग ने कहा कि ओमीक्रॉन और इसके स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं. एक्सबीबी पूरे भारत में सबसे प्रचलित स्वरूप (63.2 प्रतिशत) है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Fact Check: रिपोर्ट में दावा, चीन में बढ़ता कोरोना सबवेरिएंट दिमाग पर कर सकता है अटैक? जानें PIB से खबर की सच्चाई

पांच दिसंबर के बुलेटिन में, जो सोमवार को भी जारी किया गया, इन्साकॉग ने कहा कि कुल संक्रमण दर प्रति दिन 500 से नीचे है. इन्साकॉग ने 28 नवंबर के अपने बुलेटिन में कहा था कि ओमीक्रॉन और इसके स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं. कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत ने निगरानी बढ़ा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).