Omicron: तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले, देश में संक्रमितों की संख्या हुई 200

ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत सहित दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को भारत में संक्रमितों की संख्या 200 तक पहुंच गई. यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में सामने आए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत सहित दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को भारत में संक्रमितों की संख्या 200 तक पहुंच गई. यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में सामने आए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए हैं.200 संक्रमितों में से 77 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं या देश छोड़कर चले गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. Omicron: देशभर में पैर पसार रहा ओमिक्रॉन, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज- बचाव के लिए ये चीजें हैं जरूरी.

महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 54-54 मामले सामने आए हैं, जबकि तेलंगाना में इस स्वरूप के 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं.

मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए हैं, जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इसी के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,52,164 पर पहुंच गई है. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गयी है, जो 574 दिनों में सबसे कम है.

सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 453 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई. कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 54 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,170 कमी दर्ज की गयी है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(इनपुट भाषा)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड