देश

बिहार: गया जिले में वृद्ध दंपति की गला रेतकर की गई हत्या, शव बरामद

बिहार के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है. दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है.

बिहार: गया जिले में वृद्ध दंपति की गला रेतकर की गई हत्या, शव बरामद
शव/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बिहार (Bihar) के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है. दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है. उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है.

आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है. उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं. तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 24 घंटो के भीतर दूसरा ट्रिपल मर्डर: वसंत विहार में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या

थाना प्रभारी ने बताया, "घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).