Odisha: महाराष्ट्र की महिला के साथ पीआरआई सदस्य ने किया दुष्कर्म, पैसे भी...
ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के एक पंचायत समिति सदस्य को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
भुवनेश्वर, 14 दिसंबर : ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के एक पंचायत समिति सदस्य को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. हिंजली पुलिस की मदद से महाराष्ट्र की एक पुलिस टीम ने सुदाम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो हिंजली ब्लॉक के कंचुदु पंचायत समिति का एक सदस्य है. महिला ने व्यक्ति के खिलाफ मनिपाड़ा पुलिस स्टेशन महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें : Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो
सुदाम ने शादी के नाम का झांसा देकर कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म किया और उससे लाखों रुपये ठग लिए. सुदाम को बाद मे गंजम में एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दे दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

