Odisha: ओडिशा में पिता के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे शख्स की मौत
एक दिल दहला देने वाली एक घटना में, बुधवार को ओडिशा के कोरापुट जिले के कामता गांव में अपने पिता के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. बेनुधर मंडल नाम का यह शख्स एक सामाजिक कार्यकर्ता था.
भुवनेश्वर, 6 दिसंबर : एक दिल दहला देने वाली एक घटना में, बुधवार को ओडिशा के कोरापुट जिले के कामता गांव में अपने पिता के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. बेनुधर मंडल नाम का यह शख्स एक सामाजिक कार्यकर्ता था.
बी. सिंहपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मंडल के 67 वर्षीय पिता का बुधवार तड़के लगभग 1 बजे उनके आवास पर निधन हो गया. बाद में, मंडल का परिवार उनके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव कामता ले आया. रिश्तेदार और परिवार के सदस्य दाह संस्कार की व्यवस्था करने में व्यस्त थे, तभी बेनुधर मंडल किसी काम से घर के ठीक पीछे गया. उसी वक्त पेड़ की एक शाखा उसके ऊपर गिर गई और उसकी मौत हो गई." यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया, डिलीवरी ऐप्स के जरिए छात्रों को ड्रग बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया
पुलिस अधिकारी ने कहा, "मंडल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत बोरीगुम्मा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 'मृत' घोषित कर दिया." मिचौंग चक्रवात के प्रभाव के कारण दक्षिण ओडिशा जिले कोरापुट में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

