ओडिशा: चुनाव से पहले CM नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव में 33% टिकट महिलाओं को देंगे
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान होने में करीब एक घंटा और बाकी है. इससे पहले सीएम नवीन पटनायक ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीजेडी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देगी.
भुवनेश्वर: लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Election 2019) की तारीखों के ऐलान होने में करीब एक घंटा और बाकी है. इससे पहले सीएम नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीजेडी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगी.
सीएम नवीन पटनायक इस ऐलान को केंद्रपाड़ा में एक चुनावी रैली के दौरान किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को टिकट आवंटन में 33% आरक्षण देगी. उनके इस घोषणा के बाद बीजेडी की पूरी सीट में से 33 फीसदी सीटें महिलाओं को दी जाएगी.
Odisha CM Naveen Patnaik in an election rally in Kendrapara announces 33% quota for women in allocation of Lok Sabha seats for the BJD party. (file pic) pic.twitter.com/7YCOsxLrkZ
— ANI (@ANI) March 10, 2019
बता दें कि सीएम पटनायक इससे पहले राज्य विधानसभा में संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव रख चुके हैं. ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने रविवार शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस दौरान लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. लोकसभा चुनावों के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे, क्योंकि राज्य विधानसभा का कार्यकाल भी पूरा हो रहा .
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

