यूपी: प्रेमी से प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने की आत्महत्या
प्यार में धोखा मिलने पर नोएडा में एक युवती ने रविवार शाम कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि सेक्टर 19 के बी- ब्लॉक में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने रविवार शाम अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.
लखनऊ: प्यार में धोखा मिलने पर नोएडा में एक युवती ने रविवार शाम कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि सेक्टर 19 के बी- ब्लॉक में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने रविवार शाम अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
वहीं उन्होंने आगे बताया कि मृतका का एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने पटना के रहने वाले अपने प्रेमी से प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

