Noida Road Accidents: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च : गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों (Road accidents) में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोहम्मद सलीम (21) को टक्कर मार दी.
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 क्षेत्र के पास बीती रात को हुए सड़क हादसे में उज्जवल दास (33) गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: शख्स ने आत्महत्या की, महिला आईपीएस अधिकारी पर लगाया आरोप
उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि उज्जवल की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई. मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

