देश

Noida: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शोएब को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Noida: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Photo Credit: ANI

नोएडा, 13 जनवरी : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शोएब को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बीए की छात्रा के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया था आरोपी ने धर्म छुपाकर 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है. थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपी शोएब पुत्र रहीसु निवासी भंगेल थाना फेस 2 नोएडा को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : ओडिशा: जेल से रिहा होने के बाद गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देते ही मौत

10 जनवरी को पड़ोसी ने अभियुक्त शोएब पुत्र रईस खान के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि आरोपी ने उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया है और वीडियो बनाकर उसका ब्लैकमेल किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).