Noida Viral Video: लड़की को बाइक पर बीच में बैठाकर ऑन रोड 'अश्लील हरकत', नोएडा पुलिस ने काटा ₹24500 का चालान
यूपी के नोएडा से होली के दिन का एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दो लड़के बाइक पर दो लड़कियों को बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकत करते देखे गए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भड़क गए.
Noida Viral Video: यूपी के नोएडा से होली के दिन का एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दो लड़के बाइक पर दो लड़कियों को बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकत करते देखे गए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भड़क गए और यूपी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
वहीं, नोएडा पुलिस ने इन शिकायतों को संज्ञान में लिया और वीडियो में दिख रहे बाइक का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 24500 रुपये का चालान कर दिया.
बाइक पर लड़कियों से अश्लील हरकत करना पड़ा भारी:
लड़की को बाइक पर बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकतें कर रहे इन लफंगों का नोएडा पुलिस ने 24500 रुपए का चालान काटा है। पर, सिर्फ चालान इसका हल नहीं है। इन पर लट्ठ बजने चाहिए। pic.twitter.com/QH4dj1XoGn
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 27, 2024
उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 24500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है।
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/vku86kOAlG
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) March 26, 2024
इस वीडियो के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इन पर लट्ठ बजने चाहिए, दूसरे ने लिखा- आजकल इस तरह की हरकतें आम बात हो गई हैं. मानों संस्कार नाम की चीज ही नहीं बची. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ दिन और ऐसा होता रहा तो कुत्ते शर्म से घर के अंदर बैठ जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

