धोखे से बड़ी कंपनी में HR मैनेजर को मिलने बुलाया, शराब पिलाकर....
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा: नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा सेक्टर में रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने अपने घर पर धोखे से बुलाकर दो दिन पहले कथित रूप से बलात्कार किया. युवती एक नामी कंपनी में एचआर मैनेजर है. पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सूरजपुर थाने के प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि एक बड़ी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर काम करने वाली युवती ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 दिन पहले राहुल नामक युवक उससे मिला. इसके बाद दोनो ने बातचीत करनी शुरू कर दी. शिकायत में कहा गया है कि रविवार की रात राहुल ने मनीषा को फोन करके मिलने के लिए बुलाया तथा धोखे से उसे अपने घर ले गया.
यह भी पढ़े: राहुल गांधी ने 24 घंटे में विपक्ष को साथ लेकर मोदी-शाह को दिया करारा जवाब
राहुल ने मनीषा को शराब पिलाई और कथित रूप से उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया.
घटना की शिकायत पीड़िता ने देर रात थाना सूरजपुर में दर्ज कराई है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

