Noida: पुलिस व मोबाइल फोन लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्तार
पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसके लिए जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वो घायल हो गया है. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पकड़े गए अभियुक्त के बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है.
नोएडा: थाना सेक्टर 58 पुलिस (Police) व मोबाइल फोन लुटेरे बदमाश अभिषेक (Abhishek) उर्फ काकू पुत्र मनोज निवासी ग्राम मोर्ना थाना सेक्टर 24 नोएडा (Noida) को पुलिस मुठभेड के उपरान्त घायल अवस्था में जयपुरिया कॉलेज के पास सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर जिंदा व खोखा कारतूस व लूट के 5 मोबाइल फोन व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. PM मोदी ने 2024 से आगे BJP की सफलता के लिए 'सोशल इंजीनियरिंग' का दिया मंत्र, कहा- सभी समुदाय को एक साथ लाएं
पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसके लिए जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वो घायल हो गया है. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पकड़े गए अभियुक्त के बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

